फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wine smuggler flew away

Deoria News: दरोगा पर हमले का आरोपी शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

Thu, 21 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
wine smuggler flew away
फोटो समाचार..........
विज्ञापन

बिहार प्रांत के मैरवा पुलिस पर वाहन चढ़ाने के मामले में जा चुका है जेल
जेल से निकलने के बाद फिर से शराब तस्करी में हुआ सक्रिय
मैरवा के नरहिया गांव का रहने वाला है फरार शराब तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शराब तस्करी को लेकर बनकटा थाने की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग में एक लग्जरी वाहन से 47 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी हुई है। वह बिहार के मैरवा पुलिस पर वाहन चढ़ाने के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुर बुजुर्ग से रतसिया की तरफ एक लग्जरी वाहन से शराब लेकर तस्कर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी। इसी बीच एक लग्जरी वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस टीम रोकने का प्रयास की तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ दूर पीछा करने के बाद वाहन को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर एक युवक भागने में सफल हो गया, जबकि दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर वाहन से 47 पेटी देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मैरवा थाना क्षेत्र बड़गांव के रहने वाले जयराम पुत्र योगेंद्र व जमशेद अंसारी पुत्र अनवर को गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि फरार शराब तस्कर की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में हुई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपारानी सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि फरार शराब तस्कर पूर्व में जेल जा चुका है। उस पर तस्करी कर शराब ले जाते समय बिहार प्रांत के मैरवा में दरोगा के रोकने पर उनपर वाहन चढ़ा देने का आरोप है। करीब छह माह पहले वह जेल से बाहर आया था और फिर शराब तस्करी शुरू कर दी है। पुलिस फरार शराब तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed