फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Will change my religion for marriage: Arshi Khan

शादी के लिए धर्म भी बदल लूंगी : अर्शी खान

Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Will change my religion for marriage: Arshi Khan
 अर्शी खान
देवरिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाआं में आईं बिग बॉस की प्रतिभागी अर्शी खान ने शनिवार को शहर के सीसी रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता कर बताया कि अभिषेक शर्मा से उनके रिश्ते हैं। वह उनके साथ रहे हैं। उनसे शादी करने में अगर धर्म आड़े आ रहा होगा तो मुख्यमंत्री के सामने कह देंगी कि वह हिंदू धर्म अपना रही हैं और उनके सामने अपनी मांग में सिंदूर भर लेंगी। उन्होंने कहा कि देवरिया से उनका गहरा रिश्ता हो गया है। आने वाले समय में यहां से लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगी। देवरिया से उनका लगाव है। एक बार नहीं हजार बार आएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह धमकी नहीं दे रही हैं। कहा कि किसी का भी पर्सनल वीडियो चैट वायरल नहीं करना चाहिए। अर्शी ने कहा- मुझे हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों से प्रेम है। मैं शिव जी की पूजा करती हूं और अल्लाह को भी मानती हूं। मुझे हनुमान चालीसा भी याद है। अगर मौका मिला तो देवरिया की राजनीति में भी उतर कर दिखाऊंगी। उन्होंने कहा कि मेरी मैनेजर के साथ जो घटना हुई है उसमें सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें पुलिस लापरवाही न बरते। तीन दिन के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात भी कहूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed