फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife of late minister durga prasad mishra is no more

पूर्व मंत्री स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र की पत्नी का निधन

Fri, 09 Apr 2021 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
wife of late minister durga prasad mishra is no more
पूर्व मंत्री स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र की पत्नी का निधन
विज्ञापन

भागलपुर। ब्लॉक के बकुची मिश्र गांव निवासी पूर्व मंत्री स्व. दुर्गा प्रसाद मिश्र की पत्नी मंजू देवी (78) का स्वर्गवास बुधवार रात उनके पैतृक गांव में हो गया। निधन की खबर सुन कर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार शाम भागलपुर के कालीचरण सरयू नदी घाट पर किया गया। शव को मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र प्रकाश मिश्र ने दी। उनके पति स्व. दुर्गा मिश्र 1980 में भाजपा से सलेमपुर से विधायक चुने गये थे। वे पूर्वांचल में भाजपा से एक मात्र विधायक चुने गये थे। उसके बाद 1991 में बरहज से भाजपा से विधायक चुने गए। 2002 में वे निर्दल बरहज से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बने। मंजू देवी अपने पीछे पुत्र दीपक मिश्र शाका, ज्योति मिश्र राका, प्रकाश मिश्र और पुत्री शेफाली को छोड़ गई हैं। अंतिम संस्कार में प्रमुख रूप से सतीश जायसवाल, अखिलेश चौधरी, दीनबंधु सिंह, शिम्पू सिंह, ऋषि नाथ मिश्र, मधु मिश्रा, शिवशंकर जायसवाल, शंभु जायसवाल, नरसिंह बहादुर सिंह, मिथिलेश बाबा, अभयानन्द मिश्र, सभाकुंवर, अंगद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed