फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wife found burnt after a dispute with husband, accused of throwing inflammable substance

Deoria News: पति से विवाद के बाद झुलसी मिली पत्नी, ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोप

Sun, 26 Jan 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Wife found burnt after a dispute with husband, accused of throwing inflammable substance
देवरिया। शहर के कठिनइया में अपने मायके में रह रही एक विवाहिता की उसके पति से शनिवार की सुबह अनबन हो गई। बाद में मामला मारपीट तक पहुंचा गया। इसके बाद पति कहीं चला गया। थोड़ी देर बाद महिला झुलसीवस्था में मिली और पति अपनी बच्ची को लेकर गांव से भागता दिखा। इसके बाद लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी। यही नहीं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई। वहीं लोगों का आरोप था कि पत्नी से कहासुनी के बाद आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ पत्नी के उपर छिड़कर कर उसे आग के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए झुलसी महिला को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भिजवाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कठिइनया निवासी निशा तिवारी (23) की शादी इटावा निवासी उत्कर्ष तिवारी से तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उत्कर्ष तिवारी व निशा के बीच अनबन शुरू हो गई। उसने परिजनों से पति व ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात और अपने मायके चली आई। तब से वह मायके में रहती है। वह अपने डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ मायके में रह रही थी। शनिवार को निशा का पति आया था और उससे घर चलने की बात कही तो दोनों में अनबन शुरू हो गई। इसके बाद वह कुछ के लिए कहीं चला गया। इसके बाद वह अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री को लेकर जाते दिखा तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना के बाद सोना देवी ने बेटी की खोज की तो वह झुलसी वस्था में मिली। उसका आरोप है कि उत्कर्ष ने कही से ज्वलनशील पदार्थ लाकर मेरी बेटी के शरीर पर छिड़क आग लगा दिया और लेकर भागने लगा। यह देख ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे पुलिस को सौंप दिया। सोना देवी ने बताया कि निशा तिवारी की शादी तीन वर्ष पूर्व इटावा के उत्कर्ष तिवारी के साथ धूमधाम से की थी। शादी के बाद जब निशा ससुराल पहुंची तो उसका पति व ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसका आरोप था कि बेटी के पति ने उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगाया है। आग से जली विवाहिता को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिया। वहां गंभीरावस्था में उसका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि महिला के झुलसे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के इमरजेंसी लाई। जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के पति पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। परिजनों से तहरीर देने की बात कही गई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed