{"_id":"62409d02a1edf81f1d7f2cd0","slug":"wife-and-husband-relation-has-broken-cause-of-wine-deoria-news-gkp4312894151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही खटास, रिश्तों को जोड़ रही खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही खटास, रिश्तों को जोड़ रही खाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की वजह से पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही खटास, रिश्तों को जोड़ रही खाकी
- पति लिख कर दे रहे है कि अब नहीं पीएंगे शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पति-पत्नी के रिश्तों में शराब खटास पैदा कर रही है। शराब के आदी पति की हरकत के कारण नाराज होकर पत्नियां मायके की राह पकड़ ले रही हैं और रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच जा रहे हैं। जब ऐसे मामले ऐच्छिक ब्यूरो के पास पहुंचे रहे हैं तो पीड़ित महिलाओं की शर्त सामने आ रही है कि जब तक पति लिख कर नहीं देगा कि शराब पीना छोड़ देंगे तब ससुराल नहीं जाएंगी। इस तरह के जनवरी, फरवरी में करीब पंद्रह मामले आए हैं, जिसमें सुलह के बाद दोनों परिवार एक हुए हैं।
अगर परिवार में पति-पत्नी का रिश्ता टूटता है तो इससे पूरा परिवार बिखर जाता है। बच्चों तक का भविष्य अंधकार में चला जाता है। पति-पत्नी के इस रिश्ते के बीच नशा ने ऐसे जन्म ले लिया है कि पति-पत्नी के रिश्ते टूटने व परिवार बिखरने के कगार पर आ जा रहा है। ऐसे ही परिवार को बिखरने से बचाने में पुलिस ऑफिस स्थित ऐच्छिक ब्यूरो अहम भूमिका निभा रहा है।
केस नंबर
अभी तीन दिन पहले मईल क्षेत्र के एक गांव का मामला पुलिस के ऐच्छिक ब्यूरो के पास पहुंचा था। पति एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि पति शराब में रुपये उड़ा देता है। इसके कारण दोनों में दूरी बन गई है। पुलिस ने पति को बुलाया और लिखित रूप से दिया कि अब वह शराब का सेवन नहीं करेगा। इस पर पत्नी उसके साथ रहने को राजी हो गई।
विज्ञापन
केस नंबर दो
भाटपाररानी क्षेत्र निवासी एक महिला पति के नशे की आदत से तंग आकर मायके में रहने लगी। पति ससुराल वालों से पत्नी की विदाई का गुहार लगा रहा था, लेकिन पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने दोनों को बुलाया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रोज शराब के नशे में मारपीट करते हैं। पति ने गलती मानी और माफी मांगा तो दोनों में सुलह हो गया।
केस नंबर तीन
रामपुर कारखाना निवासी एक परिवार शराब के नशे में मारपीट के चलते पति और पत्नी के रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। उसने पुलिस से शिकायत की कि तो पति ने दस रुपये के स्टांप पर लिख कर दिया कि वह शराब का सेवन नहीं करेगा।
कोट
ऐच्छिक ब्यूरो में तैनात सिपाही वर्तिका दुबे ने बताया कि शराब के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पड़ने का मामला आए दिन सामने आ रहा है। महिलाओं की शिकायत रहती है कि पति शराब में रुपये खर्च कर दे रहा है। नशे की हालत में मारपीट भी करता है। ऐसे कई मामलों में पुलिस ने पति से लिखवाकर लिया कि अब शराब का सेवन नहीं करेगा। इसके बाद दोनों में सुलह हुई।
कोट
अक्सर ऐसे मामले थाने पहुंच रहे हैं कि पति नशे का आदी हो गया है। वह नशे के हालत में प्रताड़ित करता है। इस तरह के मामले में दोनों को बुलाया जाता है और कांउसिलिंग के जरिए समझाया जाता है। पुलिस का प्रयास होता है कि दोनों के बीच की तकरार हो समाप्त कर दिया जाए।
अर्चना सिंह, महिला थाना प्रभारी