फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Widow accused of sexual assault

Deoria News: शादी का झांसा देकर विधवा के यौन शोषण का आरोप

Wed, 06 Aug 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Widow accused of sexual assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। कुशीनगर जिले के एक गांव की विधवा ने बुधवार को पथरदेवा पुलिस चौकी में तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
उसने यह भी आरोप लगाया कि किराये के कमरे में उसे छोड़कर युवक भाग गया। उसका कहना है कि युवक के परिवार वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के बढ़वलिया गांव की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब चार साल पहले उसकी शादी कसया थाना क्षेत्र के रामकोला रोडस्थित पिपरहिया गांव में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका दो साल का एक बेटा भी है। इस बीच उसके पति की मृत्यु हो गई। घर वाले उसकी शादी खोज रहे थे, तभी उसका संपर्क थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव के एक युवक से हो गया। युवक उसके घर आने-जाने लगा। दोनों के बीच प्रेम हो गया। पीड़िता का कहना है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे मुंबई लेकर चला गया। वहां करीब आठ-नौ महीने तक उसका यौन शोषण किया।
इस बीच वह गर्भवती हो गई तो युवक उसे अपने साथ लेकर घर पहुंचा। परिजनों ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद युवक उसे अहमदाबाद लेकर चला गया। वहां तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया। फिर कसया आया और रामकोला रोड पर एक किराये का कमरा लेकर उसमें रहने लगा।
कुछ दिन रहने के बाद एक दिन वह काम खोजने की बात कहकर घर से निकला और फिर लौटकर नहीं आया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसने युवक के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ था।
इसके बाद उसे खोजते हुए हुए वह उसके घर पहुंची तो परिजनों ने धक्के देकर भगा दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची तो वहां से चौकी पर जाकर तहरीर देने की बात कही गई।

इसके बाद वह पथरदेवा पुलिस चौकी पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, मगर पुलिस करवाई की बजाय मामले में टालमटोल कर रही है। इधर, मायके वाले भी उसे घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। पीड़िता बच्चे को लेकर दर-दर की भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed