फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Why is the main supply failing again and again

Deoria News: कसया से मेन सप्लाई बार-बार हो रही फेल

Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Why is the main supply failing again and again
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। कसया डिवीजन से इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को मिलने वाली मेन सप्लाई प्रतिदिन औसतन दो बार बाधित हो रही है। 11 हजार सप्लाई भी बार- बार ब्रेकडाउन हो जा रही है। इससे दो उपकेंद्रों की सप्लाई ठप हो जा रही है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से ओवरलोड में आई कमी की वजह से सप्लाई में सुधार जरूर हुआ है, मगर जर्जर तारों से दिक्कत बरकरार है। उपभोक्ताओं ने इसमें सुधार की मांग दोहराई है। कुशीनगर जिले के कसया डिवीजन से मिलने वाली 33 हजार की मेन सप्लाई बृहस्पतिवार की सुबह फेल हो गई। इससे करीब तीन घंटे तक इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्रों की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

यह समस्या प्रतिदिन औसतन दो बार हो रही है। शाम चार बजे के करीब 11 हजार की सप्लाई भी ब्रेकडाउन हो गई। इसे खोजकर दुरुस्त करने में बारिश की वजह से निगमकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। तवक्कलपुर गांव के रमेश शर्मा, विशुनपुर से वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र यादव, जिगनी के संतोष, नौतन हथियागढ़ से विपिन हरैया से अख्तर आदि का कहना है कि कसया से आने वाली मेन सप्लाई के तार पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed