{"_id":"b6c579c24a8269af7f4ef70f751c819c","slug":"whose-head-the-crown-decided-today-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर ताज, फैसला आज
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद पर 14 ब्लॉकों में रविवार को मतदान होगा। इसमें 1217 बीडीसी सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे।
सभी विकास खंडों में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सात फरवरी को दिन में 11 बजे से मतदान शुरू होगा। संबंधित ब्लॉक के बीडीसी सदस्य ब्लॉक मुख्यालय में दोपहर तीन बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। सब कुछ ठीक रहा तो शाम तक परिणाम आ जाएगा।
रविवार को विभिन्न विकास खंडों में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद सबसे अधिक चार उम्मीदवार भागलपुर में है।
सलेमपुर और भटनी में तीन-तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। अन्य 11 ब्लॉकों में दोतरफा मुकाबला है। वहीं दो ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख का निर्विरोध चुना जाना तय है।
ब्लॉक मुख्यालयों में मतदान स्थल बना दिया गया है। मतदान को संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मतदान की निगरानी करेंगे।