फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wholesale prices of fireworks double

Deoria News: आतिशबाजी के थोक दाम में दोगुनी बढ़ोतरी

Tue, 27 Oct 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Wholesale prices of fireworks double
देवरिया। दीपावली से पहले आतिशबाजी के दामों में भारी बढ़ोतरी की बात सामने आई है। थोक कारोबारियों के मुताबिक इस बार पटाखों के थोक भाव पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुने हो गए हैं। जो पटाखा पिछले वर्ष 30 रुपये में मिलता था, उसका दाम इस बार 60 रुपये तक बताया जा रहा है। थोक के दाम बढ़ने का असर फुटकर बाजार पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

कारोबारी ने बताया कि वे पटाखे बनाते नहीं हैं, बल्कि तमिलनाडु के शिवाकाशी से तैयार आतिशबाजी मंगाकर बेचते हैं। दीपावली के लिए नई खेप आने और दामों की स्थिति साफ होने का इंतजार है। उनके अनुसार, अगले सप्ताह से माल की आवक शुरू होने की उम्मीद है। अभी यह देखना बाकी है कि अलग-अलग पटाखों और पैकेटों के भाव में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

थोक पटाखा कारोबारी संतोष चौरसिया बताते हैं कि पटाखों के थोक दाम इस बार काफी बढ़ गए हैं। पिछले वर्ष जो पटाखा 30 रुपये में मिल रहा था, उसका भाव अब 60 रुपये तक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में फुटकर बिक्री में भी कीमत बढ़ने की संभावना है। दुकानदार आशुतोष ने बताया कि शिवाकाशी से तैयार आतिशबाजी मंगाई जाती है। नई खेप आने के बाद ही अलग-अलग पटाखों की वास्तविक कीमत स्पष्ट होगी। फिलहाल पिछले वर्ष के मुकाबले थोक भाव में काफी बढ़ोतरी की जानकारी मिल रही है। दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि मिर्चैया जैसी आतिशबाजी पहले 60 रुपये में फुटकर बिकती थी। दुकानदार सोमेश ने बताया कि दीपावली के लिए पटाखों की नई खेप आने का इंतजार है। माल आने के बाद ही कीमतों की पूरी स्थिति साफ होगी। थोक दाम बढ़ने का असर फुटकर बिक्री पर पड़ सकता है।
फिलहाल पिछले वर्ष के मुकाबले थोक भाव में काफी बढ़ोतरी की जानकारी मिल रही है। दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि मिर्चैया जैसी आतिशबाजी पहले 60 रुपये में फुटकर बिकती थी।

दुकानदार सोमेश ने बताया कि दीपावली के लिए पटाखों की नई खेप आने का इंतजार है। माल आने के बाद ही कीमतों की पूरी स्थिति साफ होगी। थोक दाम बढ़ने का असर फुटकर बिक्री पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed