फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   WHO team inspects Covid ward, tests equipment

Deoria News: डब्ल्यूएचओ की टीम कोविड वार्ड का निरीक्षण, परखा उपकरण

Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
WHO team inspects Covid ward, tests equipment
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के द्वितीय तल पर बने कोविड वार्ड का शनिवार को डब्ल्यूएचओ की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान संसाधनों को देखा और उनकी क्रियाशीलता को परखा। साथ ही डॉक्टर और कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. थामा राई कन्नन दोपहर बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसके बाद सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा के साथ नए भवन के द्वितीय तल पर पहुंचे। उन्होंने दस बेड के कोविड आइसोलेशन वार्ड को देखा और उपकरणों के बारे में जानकारी ली। यहां लगे पांच वेंटीलेटर, दो एचएफएनसी, तीन वाईपैप, दस आक्सीजन कंस्ट्रेटर की क्रियाशीलता को परखा। हर बेड पर आक्सीजन की सुविधा थी। साथ ही स्वचालित बेड को देखा। उन्होंने कोविड को लेकर स्टाफ नर्सों और डॉक्टरों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान डॉ. अश्वनी पांडेय, स्टाफ नर्स पप्पू कुमारी, माया श्रीवास्तव, मीना व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

होमगार्ड से उलझी आशा कार्यकर्ता
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी के सर्जरी कक्ष में बगल से प्रवेश करने से रोकने पर आशा कार्यकर्ता होमगार्ड से उलझ गई। इस दौरान उसने काफी हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी थी। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी एक कर मरीजों को अंदर जाने दे रहा था। इसी बीच एक आशा कार्यकर्ता मरीज को लेकर पहुंची। वह बिना लाइन के किनारे से अंदर प्रवेश करने लगी। यह देख सुरक्षा कर्मी ने रोका तो उलझ गई। यह देख लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed