{"_id":"63e68ede8791178a7b0036a3","slug":"when-stopped-from-dancing-with-the-dancer-in-the-orchestra-deoria-news-c-7-1-49723-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करने से रोका तो घरातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करने से रोका तो घरातियों को पीटा
Sat, 11 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
भटनी के बनकटा शिव के देवरिया टोले पर क्षतिग्रस्त दूल्हे की गाड़ी
भटनी। बनकटा शिव ग्रामसभा के देवरिया टोले पर आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करने से रोकने पर कुछ लोगों ने घरातियों पक्ष के लोगों को दौड़ाकर पीटा। पीड़ित ने घर में छिप कर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने घर को घंटों घेर पीड़ित को मारने का प्रयास किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। वहीं, साहोपार के भीसादेई गांव में डीजे पर डांस करने से रोकने पर कुछ युवक नाराज हो गए और पीड़ित का टीनशेड फूंक दिया। इसमें तीन बकरियां झुलस गईं और एक लाख का समान जल गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भटनी के बनकटा शिव देवरिया टोले पर रामलगन यादव की बेटी की बरात भरथुआ से आई थी। द्वारपूजा के बाद लोग आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी बीच एक बराती बाइक पर करतब दिखाने लगा। इस दौरान टेघरा से आए युवकों से बरातियों का विवाद हो गया। घराती पक्ष के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद आर्केस्ट्रा पर नर्तकी के साथ युवक डांस करने लगे। घराती पक्ष ने मना किया तो दोनों ओर से मारपीट होने लगी। यह देख आर्केस्ट्रा बंद कराकर बराती भाग खड़े हुए, जबकि घरातियों ने घर में छिपकर जान बचाई। आरोपी घर को घेर दरवाजा तोड़ने लगे। किसी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस को देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
वहीं, साहोपार के भीसादेई गांव में विशाल कुशवाहा के घर बरात आई थी। बृहस्पतिवार की रात दस बजे कुछ युवक पहुंचे और अश्लील गाना बजाकर डीजे पर डांस करने लगे। घर वालों ने इसका विरोध कर उनको अपने घर जाने को कहा। इससे नाराज युवकों ने आधी रात को पीड़ित का टीनशेड फूंक दिया। इसमें तीन बकरियां झुलस गई और गेहूं, चावल व लाखों का समान जल गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।