{"_id":"65531bb1aa704e07750abdb3","slug":"when-pistol-bullet-missed-youth-head-hit-with-butt-in-deoria-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मारपीट में फायरिंग, पिस्टल की गोली मिस हुई तो बट से युवकों का फोड़ा सिर; तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मारपीट में फायरिंग, पिस्टल की गोली मिस हुई तो बट से युवकों का फोड़ा सिर; तीन हिरासत में
Tue, 14 Nov 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:33 PM IST
सार
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया पूर्व में युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर लवरछी के युवकों ने मारपीट किया है। तहरीर के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया नगर के मुख्य चौक पर आपसी विवाद में सोमवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दिया। गोली मिस हो गई तो युवकों ने पिस्टल के बट से दो युवकों को पिटाई कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद भाग रहे आरोपियों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और धुनाई कर दी। इसके बाद पिस्टल छीनकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बरहज नगर के गौरा के रहने वाले राज सोनकर (25) और भैया बिजौली गांव के आदित्य सिंह (24) बाजार के मुख्य सड़क के एक दुकान पर सोमवार की रात करीब नौ बजे सामान खरीदकर मुख्य चौक के तरफ जा रहे थे। अचानक वहां पर बाइक सवार पांच युवक पहुंचे और दोनों युवकों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
एक युवक कमर से पिस्टल निकाल फायरिंग किया, लेकिन गोली मिस होने की वजह से नहीं लगी। युवक ने पिस्टल के बट से मारकर दोनों युवकों का सिर फोड़ दिया। मारपीट होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों ने युवक से पिस्टल छीन लिया और चौक पर तैनात मूकदर्शक बने होमगार्ड को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: अचानक रुकी शहीद एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी... 45 मिनट खड़ी रही गाड़ी, सामने आई ये वजह
बस स्टेशन के तरफ भाग रहे मारपीट करने वाले तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दिया। बाकी दो युवक भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को हिरासत में ले लिया और घायलों को सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया, जहां घायल राज सोनकर और आदित्य सिंह का इलाज हुआ। इस घटना से बाजार के मुख्य चौक पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसे भी पढ़ें: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पुलिस की माने तो कुछ माह पहले गौरा और लवरछी गांव के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर लवरछी गांव के युवकों ने दोनों युवकों की पिटाई की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया पूर्व में युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर लवरछी के युवकों ने मारपीट किया है। तहरीर के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पूर्व प्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पुलिस की माने तो कुछ माह पहले गौरा और लवरछी गांव के बीच विवाद हुआ था। इसी को लेकर लवरछी गांव के युवकों ने दोनों युवकों की पिटाई की है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया पूर्व में युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर लवरछी के युवकों ने मारपीट किया है। तहरीर के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।