{"_id":"69333dbce820b918ac057653","slug":"when-he-fell-ill-his-loved-ones-rejected-himthe-police-conducted-his-last-rites-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-169439-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीमार पड़ा तो अपनों ने ठुकराया...पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीमार पड़ा तो अपनों ने ठुकराया...पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
Sat, 06 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के नदुआं-छपरा गांव निवासी रामनक्षत्र उपाध्याय (55) की एक सप्ताह पूर्व अचानक तबीयत खराब हो गई थी। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मौत हो गई। आश्चर्यजनक यह है कि न तो कोई बीमारी का इलाज कराने आगे आया न ही मौत की सूचना पर अंतिम संस्कार को लोग तैयार हुए। अंत में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी।
रामनक्षत्र उपाध्याय की पत्नी और बच्चे नहीं हैं। भाई-भतीजों ने भी संबंध नहीं रखा। एक सप्ताह पहले बीमार हुए तो स्वयं ही मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। वहां एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को मौत हो गई। मौत के बाद जब कोई परिजन नहीं आया तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली पुलिस ने नाम-पता के आधार पर परिवार के लोगों से संपर्क किया तो वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कोई शव ले जाने को तैयार नहीं था। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव भेजा गया तो परिवार या गांव के लोग अंतिम संस्कार को आगे नहीं आए। देर शाम पुलिस कर्मियों ने अंतिम संस्कार कर दिया।