फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   When family members beat her, the girl reached her lover's house

Deoria News: परिजनों ने पीटा तो प्रेमी के घर पहुंची युवती

Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
When family members beat her, the girl reached her lover's house
तरकुलवा। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिजनों ने पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर वह प्रेमी के घर जाकर रहने लगी। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के परिजनों को थाने बुलाकर समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका दोनों बालिग थे। इसके बाद उन्होंने हाटा के एक मंदिर में पहुंच कर एक-दूसरे के गले में जयमाल डालकर शादी रचा ली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का कॉलेज के समय से क्षेत्र के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों ने चुपके से मंदिर में शादी भी कर ली थी, लेकिन इस बीच युवक कमाने के लिए दिल्ली चला गया और वहीं जाकर रहने लगा। प्रेमिका अपने घर थी। इस बीच युवती के पिता उसकी शादी तय करने की चर्चा घर में करने लगे, जिस पर युवती ने शादी की जानकारी दी।
विज्ञापन

यह बात घर वालों को नागवार लगी तो उनलोगों ने युवती को मारापीटा। इस बात से नाराज होकर युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच कर वहीं रहने लगी। यह देख प्रेमी के परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना देकर मामले को हल करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर युवक दिल्ली से चलकर शुक्रवार शाम को अपने घर पहुंचा। उसने प्रेमिका को लेकर हाटा के एक मंदिर में पहुंचकर वहीं शादी रचा डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed