{"_id":"6721208bf4020eca6a00ef55","slug":"wheat-laden-truck-collides-with-the-height-gate-of-padri-railway-dhala-deoria-news-c-208-1-deo1004-138720-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पड़री रेलवे ढाला के हाईट गेट से टकराया गेंहू लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पड़री रेलवे ढाला के हाईट गेट से टकराया गेंहू लदा ट्रक
विज्ञापन
बरियारपुर क्षेत्र के पड़री ढाले पर गेहूं लदे अनियंत्रित ट्रक ने हाइट गेज मे मारी टक्कर लगा जाम।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ढाला के एक छोर पर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए बने हाइट गेट से सोमवार की रात एक गेहूं लदा ट्रक टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। लोहे का मजबूत हाइट गेट टेढ़ा हो गया। इधर सड़क के एक छोर पर क्षतिग्रस्त ट्रक खड़ा होने के चलते वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही थीं।
सुबह आठ बजे के बाद लोगों की आवाजाही अधिक होने के चलते एकाएक जाम की स्थिति बन गई। इसी बीच वाराणसी से आ रही एक स्पेशल ट्रेन को ढाला से पहले रोकना पड़ा। इसके बाद भीड़ को दोनों छोर पर रोककर गेट बंद कराकर उसे पास कराया गया। इस दौरान मौके पर सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था।
गोरखपुर-छपरा रेलखंड के पड़री ढाला पर सोमवार की देर रात सोनूघाट से महुआनी की तरफ जा रहा गेहूं लदा ट्रक रेलवे ढाला पर लगे हाइट गेज से टकरा गया। इससे हाइट गेट क्षतिग्रस्त हो गया एवं ट्रक उसी में फंस गया। ढाला पर मंगलवार सुबह से भारी वाहनों की लंबी कतार पड़री चौराहा से लेकर परसिया भंडारी तक लग गई। ढाला पर सुरक्षा बल के जवान बार-बार खाली कराते रहे।
विज्ञापन
ो