फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   west champaran in semifinal

मुजफ्फरपुर को हराकर पश्चिमी चंपारण सेमीफाइनल में

Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
west champaran in semifinal
मुजफ्फरपुर को हराकर पश्चिमी चंपारण सेमीफाइनल में
विज्ञापन

प्रतापपुर। क्षेत्र के सिकटिया बाजार के मैदान में एकता स्टार क्लब की ओर से स्व. महबूब अंसारी राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल सोमवार को खेला गया। इसमें यूनाइटेड फुटबॉल क्लब पश्चिम चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गया।
रोमांचक मुकाबले के पहले हॉफ के दौरान पश्चिम चंपारण की टीम के खिलाड़ी अर्जुन ने 33वें मिनट में पहला गोल दागकर विपक्षी टीम पर बढ़त बना लिया। दूसरे हॉफ के दौरान तीसरे मिनट में मुजफ्फरपुर की टीम के खिलाड़ी राहुल ने पहला गोल दागकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। पश्चिम चंपारण की टीम के महफूज ने 10वें मिनट में और शत्रुघ्न ने 31वें मिनट में एक-एक गोल दागकर विपक्षी मुजफ्फरपुर की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी टीम का प्रवेश कर लिया। महफूज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व्यास यादव और विजय कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान शमीम अंसारी, विजय मद्धेशिया, बब्बन यादव, अखिलेश कुशवाहा, रफीक अंसारी, हबीबुल्लाह अंसारी, शकील अंसारी, सोनू कुशवाहा, शेख रिजवान, जेपी, अवधलाल, वृजानंद यादव, हृदयालाल कुशवाहा, बच्चा बाबू, जितेंद्र यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रम्हौली को हरा चकिया की फाइनल में जगह पक्की
फोटो समाचार
रेवली। श्री रैनाथ ब्रह्म क्रिकेट स्पोर्ट्स इन क्लब रेवली की ओर से आयोजित आरपीएल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच सोमवार को रम्हौली और चकिया के बीच खेला गया। काफी रोमांचक मुकाबले के बाद मैच में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चकिया की टीम ने 6 रन से मैच जीत लिया। टॉस जीतकर रम्हौली ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। चकिया की टीम ने 88 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए रम्हौली की टीम 82 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच चकिया के खिलाड़ी अमित को दिया गया। मुख्य अतिथि जगत जायसवाल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। मैच के अंपायर आशीष मिश्र व अंगद यादव रहे। इस दौरान राहुल गुप्ता, धनंजय यादव, अफजल हरिओम, संदीप, गोबर मिया, मार्केंडेय मिश्र, लोलारख मिश्र, धनंजय यादव, रवि मिश्र, रोहित विकाश कुशवाहा। इस दौरान कमेंटटर शुभम मिश्र, स्कोरर पप्पू गोंड, राहुल गुप्ता, राजन मिश्रा, सत्यम, मोहम्मद इमरान, गोलू यादव, तौसीफ, छोटू, मोनू राजभर, संदीप यादव, रिंकू हाशिम, मुकेश, पंकज, बजरंगी गोंड, हरिओम, पवन कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

बेल्थरा रोड ने रामपुर कारखाना को हरा फाइनल मे पहुंचा
फोटो समाचार
....
मईल।श्रीराम इंटर कालेज तेलियाकला के प्रांगण मे चल रहे हर हर महादेव फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को बेल्थरा रोड व रामपुर कारखाना के बीच खेला गया। खेल के मुख्यअतिथि मुकुंद शुक्ला ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू किया। खेल मे दोनों टीम केखिलाड़ियों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। बेल्थरारोड के खिलाड़ियों ने हाफ के पहले एक गोल मार कर बढ़त बना लिया। जबाब में रामपुर कारखाना टीम के खिलाड़ियों ने काफी मेहनत किया, लेकिन गोल नही मार सके। बेल्थरा रोड की टीम ने 1 गोल से मैच जीत कर फाइनल मैच में जगह बना ली। इस दौरान रजनीश शुक्ल, जितेंद्र यादव, सत्यप्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह, गोपाल यादव, प्रेमप्रकाश यादव, उग्रसेन सिंह लालू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed