फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Weather changed, fog increased melting

Deoria News: मौसम ने बदली करवट, कोहरे से बढ़ी गलन

Mon, 20 Jan 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 20 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, fog increased melting
देवरिया। जिले में मौसम में एक बार फिर करवट ली और तापमान गिरने से सर्दी बढ़ी गई। दो दिन पहले तक सर्दी का असर आंशिक रूप से नजर आ रहा था, लेकिन रविवार की सुबह एक बार फिर इसके इजाफा देखने को मिला। छुट्टी का दिन होने के बाद भी लोग अपने घरों में दुबके हुए रहते हैं और गर्म ऊनी वस्त्र पहन कर घरों से बाहर निकले। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करने में लगे रहे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार व रविवार को दिन भर धूप निकला रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम के मिजाज में बदलाव दिखा। लोगों जब नींद खुली तो ठंड का एहसास हुआ। जैसे ही घर के बाहर निकला चाहा कुहासे की चादर ओढ़े वातावरण ने उनका स्वागत किया। यह देख बाध्य होकर वह घरों में कैद होने को विवश हो गए। शहर में सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा। उसके बाद छट गया। वहीं तापमान बढ़ने के बाद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। दिन भर गलन से लोग कांपते रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इधर शहर में ठंड बढ़ने से लोगाें के दिनचर्या पर असर पड़ा है। लोग आवश्यक कार्य से ही बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed