{"_id":"679a766b9035929eca0e1137","slug":"water-supply-stopped-due-to-pipe-burst-people-worried-deoria-news-c-208-1-sdn1004-145873-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पाइप फटने से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पाइप फटने से जलापूर्ति ठप, लोग परेशान
Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड के रामगुलाम टोला मोहल्ले में लोगों को एक हफ्ते से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। गैस पाइपलाइन की खोदाई के दौरान चार से पांच जगहों पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
एक हफ्ते से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को नगर पालिका ने दो से तीन बार ठीक करने का प्रयास किया लेकिन अभी पानी का रिसाव रुक नहीं रहा है। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण करीब 12000 की आबादी को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान हैं। स्कूल की गाड़ियां अंदर नहीं जाने के कारण उन्हें मेन रोड पर ही उतार दे रही हैं। इससे छोटे बच्चे वहां से पैदल ही घर जा रहे हैं।
शहर में दिसंबर से ही गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। चकियवा, उमानगर आदि मोहल्लों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। शहर में करीब 200 किमी गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें से करीब 75 किमी में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन
मोहल्लों में इन दिनों घर-घर कनेक्शन देने के उद्देश्य से गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान सड़क में गड्ढे खोदकर ड्रिल मशीन से से पाइप दौड़ाई जा रही है। इसके बाद मरम्मत कार्य कर सड़क को पूर्ववत स्थिति में नहीं लाया जा रहा है। गड्ढों में केवल मिट्टी पाटकर छोड़ दिया जा रहा है। इससे सड़कों की दशा बिगड़ जा रही हैं। वहीं पानी की पाईप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इससे पूरे इलाके में लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। हजारों लीटर पानी बहकर नाले में जा रहा है। कहीं-कहीं गड्ढा खोदने के दौरान बीएसएनएल के अंडर ग्राउंड तार भी क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं।
खोदाई के दौरान बीएसएल का तार टूटा, नहीं जोड़ा गया
भीखमपुर रोड पर ही दुकानों के सामने गड्ढा खोदते समय बीएसएनएल का तार क्षतिग्रस्त हो गया है। गड्ढा तो भर दिया गया है, लेकिन तार ऊपर निकल कर इधर-ऊधर बिखरे हैं। उसमें कोई भी फंस कर गिर सकता है। एक हफ्ते से लोग बीएसएन कनेक्शन नहीं होने से उनको सुविधा नहीं मिल पार हरी है। स्थानीय लोगों ने ऊपर से गए कनेक्शन में जोड़वा लिए हैं, लेकिन तारों को जाेड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
गाड़ियों से टूट रहे मकान के दीवार के पलस्तर
रामगुलाम टोला पूर्वी में एक तिराहे पर गड्ढा करने से रास्ता संकरा हो गया गया है। चार पहिया वाहन निकलते समय डा. गोपाल गुप्ता के मकान के बाहर की दीवार क्षतिग्रस्त हो जा रहा है। करीब 3000 की आबादी को पानी पानी की सप्लाई नहीं मिल रहा है। आने जाने में दिक्कत होने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं।