{"_id":"685aec33b0a13ee33608be3d","slug":"water-level-in-saryu-started-rising-administration-on-alert-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-156682-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में बढ़ने लगा पानी, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में बढ़ने लगा पानी, प्रशासन अलर्ट
Tue, 24 Jun 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बरहज में बंधे से सटकर बह रही नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मानसून के दस्तक देने और दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से सरयू नदी कर जलस्तर बढ़ने लगा है। फिलहाल अभी चिंता की बात नहीं है। क्योंकि खतरे के निशान 66:50 से ढाई मीटर नीचे बह रही है। सरयू में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।
उधर, बंधों पर बने रेनकट, रैट होल और स्याही के मांद ने गों की मुश्किलें बढ़ा दी है। परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी के जर्जर बांध से होने वाले सुरक्षा-इंतजाम को लेकर लोग चिंतित हैं। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ चौकियां स्थापित करा दी हैं।
थाना घाट से अभी सरयू नदी दूर बह रही है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है। हाल के दिनों में हुई बारिश की वजह से सरयू के जलस्तर में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार में करीब सात-आठ किमी पीडब्ल्यूडी बांध जर्जर है। सरयू नदी के तटवर्ती गांव के रमाशंकर यादव, विजय कुमार, रामाश्रय सिंह, सुरेंद्र, मोदी, जयमंगल, संजय यादव आदि का कहना है कि गांवों को बाढ़ के पानी से बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी बांध बनाया गया है।
बांध काफी पुराना और रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गया है। आधा दर्जन से अधिक जगहों पर नदी कटान भी कर रही है।
हालांकि, प्रशासन की ओर से बरमहवां टोला के पास बंधे पर कुछ जगहों पर कार्य कराया गया है, जो नाकाफी है। सरयू नदी तट पर दो दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। यहां प्रत्येक वर्ष लोगों को बाढ़ से दो-चार होना पड़ता है।
सरयू और राप्ती नदी में बाढ़ आने पर परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा भदिला प्रथम, गोरखपुर जनपद का विस्थापित कोलखास गांव पानी से घिर जाता है। अधिकतर घरों में बाढ़ का पानी पहुंच जाता है।