{"_id":"66f49e0baffd2bcf370b1b94","slug":"water-in-canals-did-not-reach-the-tail-agriculture-minister-reprimanded-deoria-news-c-7-1-gkp1057-697077-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेल तक नहीं पहुंचा नहरों में पानी, कृषि मंत्री ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेल तक नहीं पहुंचा नहरों में पानी, कृषि मंत्री ने लगाई फटकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को देवरिया जिले के कई रजवाहों व माइनरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नहरों में पानी के स्तर की माप कराई। नहरों में झाड़-झंखाड़ होने और टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सिल्ट सफाई कराने, झाड़-झंखाड़ को साफ कराकर टेल तक पानी पहुंचाने और नहर काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री सिंचाई विभाग के एक्सईएन अजय चौधरी, एसडीओ हाटा अक्षय कुमार आदि अधिकारियों के साथ सेमरी रजवाहा, खजुरिया रजवाहा, बरियारपुर माइनर, बैकुंठपुर माइनर, बैतालपुर माइनर सहित विभिन्न नहरों पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। वे नहरों के किनारे झाड़ियों को देखकर बिफर पड़े। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। नहरों की सिल्ट सफाई कराकर तत्काल टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया और चेताया कि इसके बाद कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कृषिमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार के प्राथमिकता में किसान हैं। अगर किसानों के हित में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलेगी तो अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, विनय राव सहित सिंचाई विभाग के दोनों जनपदों के अफसर मौजूद रहे।