फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Watched the live telecast of Maryada Purushottam's Prakatya Bhoomi.

Deoria News: मर्यादा पुरुषोत्तम की प्राकट्यभूमि का लाइव प्रसारण देखा

Tue, 23 Jan 2024 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Watched the live telecast of Maryada Purushottam's Prakatya Bhoomi.
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान  नगर पालिका रोड पर लोगो ने  अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा का
- सोहनाग धाम में राधे कृष्ण के मंदिर पर श्री राम जागरण का हुआ आयोजन
विज्ञापन

- जगह जगह आयोजित हुए सुंदर कांड पाठ, प्रसाद वितरण व भंडारे का भी हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को विभिन्न जगहों पर अखंड हर कीर्तन, जागरण, रामचरित्र मानस के अलावा लाइव प्रसारण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद रवींद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न मंदिरों पर अपनी सहभागिता जताई।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और सांसद रवींद्र कुशवाहा ने लोगों के साथ खड़े होकर जय श्रीराम के नारे लगाए। सांसद ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राकट्यभूमि अयोध्या में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। यह बहुत ही अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर राममय हो गया है।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित मंदिर पर एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह, गोपाल मौजूद रहे। सिंचाई विभाग डाक बंगला, नगर पंचायत कार्यालय, कोतवाली, स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर को गुब्बारा और झंडा लगाकर सजाया गया। वहीं सोहनाग धाम के राधे कृष्ण मंदिर पर अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू चौधरी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम जागरण व भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी लोकगीत गायक सुनील सनेही ने भगवान श्री राम के गीत गाकर कार्यक्रम रंगा रंग कर दिया। कार्यक्रम में बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अशोक पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष अमर दत्त यादव, डॉ. त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बृजेश उपाध्याय, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
स्टेशन रोड हनुमान मंदिर में पूर्व सभासद विजय गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने प्रसाद वितरित किया। पूर्वी इचौना में सभासद अशोक गुप्ता ने लोगों को चाय पिलाई। कनक स्वीट, शिवांश स्वीट और गोकुल स्वीट पर श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया गया। मगराइच में अजय शुक्ल के यहां जयराम ब्रह्म स्थान पर व सिंचाई विभाग हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके अलावा बंजरिया हनुमान मंदिर, चेरो में प्रसाद वितरण हुआ। गांव से लेकर शहर तक लोग भजन कीर्तन में लगे रहे।

------------------
पूरा क्षेत्र हुआ राममय

मईल। प्राण प्रतिष्ठा पर पूरा क्षेत्र राम नाम से गूंजता रहा। क्षेत्र के पिपराबांध, गोड़वली, मईल चौराहे, देवसिया, पिपरा पाठक,पिपरा दवन, मईलौटा शिवमंदिर, इशारू, धरमेर, नरियावं, कसिली आदि गांवों में भजन कीर्तन व मानस पाठ का आयोजन हुआ। राम उत्सव पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया। राजीव नगर चौराहे पर मानस पाठ व संगीतमय रामधुन का आयोजन हुआ। श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें राजेश कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवाहा, भुवर सिंह, कन्हैया तिवारी, लालबहादुर, आलोक सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed