फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Warden removed, Block Education Officer Sadar and Bhaluani will investigate the matter

Deoria News: वार्डन हटाई गईं, खंड शिक्षाधिकारी सदर और भलुअनी करेंगे मामले की जांच

Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Warden removed, Block Education Officer Sadar and Bhaluani will investigate the matter
देवरिया। डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामपुर कारखाना से दो छात्राओं के चहारदीवारी फांदकर भागने के मामले में वार्डन कीर्ति मिश्रा को विद्यालय से हटा दिया गया है। साथ ही इसकी जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी एवं भअलुनी के सूरज कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामपुर कारखाना में गोरखपुर की तेनुआ गांव की रहने वाली मुस्कान व बघौचघाट के घुड़ीकुंड की खुशी कक्षा छठवीं में पढ़ती हैं। 13 सितंबर की शाम को दोनों स्कूल के पीछे स्थित शौचालय की टंकी के सहारे चहारदीवारी फांद कर फरार हो गईं। वार्डन की सूचना पर सक्रिय हुए जिला प्रशासन के अधिकारी दोनों छात्राओं की खोज में लग गए थे। कुछ देर बाद दोनों के अपने घर पहुंच जाने का पता चला तो कस्तूरबा के संचालनकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों ने चैन की सांस ली। शुरुआती जांच में घटना के अगले दिन होने वाली नैट परीक्षा के भय से इनके यहां से भागने की बात अधिकारी कह रहे हैं। इनके से एक बालिका ने बृहस्पतिवार को आकर नैट परीक्षा में शामिल भी हुई।
विज्ञापन


------
छात्राओं के आरोपों को गलत साबित करने में लगे हैं जिम्मेदार
मामले में खास बात तो यह है कि अधिकारी जिले के 13 कस्तूरबा विद्यालयों की गड़बड़ियों व समस्याओं को दूर करने के बजाय छात्राओं के उत्पीड़न किए जाने के आरोपों को ही गलत साबित करने में लगे हैं। उधर, इन विद्यालयों की व्यवस्था से जुड़े हुए लोग ही शासन से संचालन के लिए हर माह मिलने वाले 1.80 लाख रुपये में से ही अधिकारियों के लिए 40 प्रतिशत तक कमीशन तय होने और वार्डन की ओर से इसे न दिए जाने पर विभाग की ओर से उन्हें परेशान किए जाने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------

अनहोनी हो जाती तो कौन होता जिम्मेदार
चहारदीवारी फांद भागने वाली छात्राएं देर शाम तक अपने घर पहुंच गईं थीं। शुक्र ही था उनके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मामले के संज्ञान में आने के बाद से ही अधिकारी भी बेहद परेशान होकर बालिकाओं की तलाश में लग गए थे। जब उन्हें मालूम हुआ कि दोनों अपने घर पहुंच गईं हैं तब उन्होंने राहत की सांस ली। सभी मान भी रहे कि खुदा न खास्ता रात के वक्त अगर इनमें से किसी के साथ कोई अनहोनी हो गई हाेती तो क्या होता। फिर इसका जिम्मेदार किसे माना जाता।

------
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामपुर कारखाना से कक्षा छठवीं की दो छात्राओं के भागने के मामले की जांच बीईओ सदर व भलुअनी करेंगे। जांच प्रक्रिया पूरी होने तक वार्डन कीर्ति मिश्रा भटनी स्थित कस्तूरबा विद्यालय से संबद्ध रहेंगी। एक छात्रा वापस आ भी गई है, दूसरी को पुन: वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।
- शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed