{"_id":"6adfa1be862e1eec4f0bf888","slug":"waiting-for-son-for-16-days-now-hoping-for-justice-from-the-chief-minister-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-195251-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 16 दिन से बेटे का इंतजार, अब मुख्यमंत्री से न्याय की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 16 दिन से बेटे का इंतजार, अब मुख्यमंत्री से न्याय की आस
Tue, 27 Oct 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरहज। ओमान में जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद बरहज क्षेत्र के बड़का गांव निवासी वीरबहादुर का 16 दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। परिजन अनहोनी की आशंका में परेशान हैं। परिजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मदद की गुहार लगाने की तैयारी की है।
स्थानीय अधिकारियों से संपर्क के बाद भी ठोस जानकारी नहीं मिलने पर वीरबहादुर के बड़का गांव निवासी वीरबहादुर के बड़े भाई मंटू यादव ने बताया कि भाई की तलाश के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क किया गया मगर अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
इससे परिजन की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री से मिलकर भाई के सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाएंगे।
परिजन के अनुसार, ओमान स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी दिनेश राणा और जहाज के कैप्टन लगातार संपर्क में थे। उनकी ओर से रेस्क्यू कराए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कैप्टन का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन
इससे परिजन की चिंता और बढ़ गई है। वीरबहादुर करीब छह महीने पहले पहली बार मर्चेंट नेवी के जरिये जहाज पर ओमान गए थे। तकनीकी खराबी के कारण जहाज करीब एक महीने से बंदरगाह पर खड़ा था और उसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
इसी दौरान वीरबहादुर और अमित सिंह डेक पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच हुए ड्रोन हमले में जहाज क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों समुद्र में लापता हो गए।वीरबहादुर की सलामती के लिए उनकी मां मंजू देवी और बहनें गिरिजा व रीना ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।