फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vyapar mandal comitee

जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अखिलेश

Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
vyapar mandal comitee
जनपद व्यपार मंडल देवरिया के नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अखिलेश
आपसी सहमति से चुने गए महामंत्री और कोषाध्यक्ष, जताई खुशी
सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव, तीन लोगों ने की थी दावेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद व्यापार मंडल का चुनाव रविवार को हनुमान मंदिर के समीप एक मैरेज हाल में गहमा-गहमी के बीच हुआ। कोषाध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा। इसमें सर्वाधिक मत पाकर अखिलेश जायसवाल विजयी हुए। इस दौरान संगठन का अधिवेशन भी हुआ। इसमें व्यापारी समस्याओं पर चर्चा करते हुए एकजुटता का आह्वान किया गया।

चुनाव अधिकारी परमेश्वर जोशी और विजय प्रसाद ने बताया कि मैरेज हाल में सुबह 10 बजे से व्यापारी एकजुट होने लगे। करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों की मौजूदगी में चली बैठक में सर्वसम्मति से साथियों ने जीवन बरनवाल को महामंत्री और अमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना। अध्यक्ष पद पर भी आम सहमति बनाने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोई भी दावेदार मानने को तैयार नहीं हुआ। वह चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में 570 व्यापारियों ने वोट दिए। अखिलेश जायसवाल को सर्वाधिक 341 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंखपाल सर्राफ को 183 मत ही प्राप्त हो सके। तीसरे स्थान पर रहे राजेश गुप्ता को महज 46 वोट से संतोष करना पड़ा। मतदान के दौरान सूची में नाम न होने पर अधिकांश सराफा व्यापारियों ने असंतोष जताया। वह चुनाव अधिकारियों से नाराजगी जताते रहे। परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पंकज बरनवाल, श्याम सुंदर भगत, अमरनाथ मिश्र, अखिलेश बरनवाल, विजय वर्मा, अमित मोदनवाल, श्याम सुंदर भगत, पंकज बरनवाल, विवेक कमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed