फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voting in 5 vidhansabha of deoria

Deoria News: देवरिया लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा का क्रमवार ब्योरा

Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
voting in 5 vidhansabha of deoria
देवरिया सदर : धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने बाद में पकड़ा जोर
विज्ञापन

देवरिया लोकसभा चुनाव में सदर विधानसभा में सभी बूथों पर मतदान सुबह सात बजे समय से शुरू हो गया। शुरुआत में धीमा रहा। बाद में बूथों पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। देवरिया के कुछ बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी हुई। देर तक खड़े लोगों नाराजगी भी जताई। भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने गांव बरपार में मतदान किया। देवरिया सदर के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बीआरडी पीजी काॅलेज में मतदान किया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीनानाथ पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वोट डाला। पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल एवं उनकी पत्नी अंतिमा जायसवाल ने दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदान किया।

पथरदेवा : मतदान को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र में मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखा। सुबह धूप कम थी। इसके चलते झुंड में महिलाएं पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगीं। दोपहर में बूथों पर महिला मतदाताओं की मौजूदगी कम थी। उसके बाद दिन भर महिला मतदाताओं की कतार नहीं टूटी। क्षेत्र के तरकुलवा, गढ़रामपुर, जमुनी, जलुआ, बंजरिया, बाबूपट्टी, नरायनपुर, हरैया, कनकपुरा, पथरदेवा, खैराट, सिधावें, छितौनी, बेलही, बरईपट्टी, कुर्मीपट्टी, सिसवा, महुआपाटन, भरौटा, पगरा, सकतुआ, सकतुई आदि पोलिंग बूथों पर महिलाओं ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना : कई बूथों पर मतदाताओं के नाम सूची से हो गए गायब



विधानसभा रामपुर कारखाना में शनिवार को महिलाओं में जमकर उत्साह दिखा। जनता इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 20, 21, 22, 23, 24 पर मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी कतार लग गई। महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं। सिरसिया नंबर एक के बूथ संख्या 72, 73 और 74 पर दोपहर तक महिलाओं की लंबी कतार लगी रही जबकि पुरुष मतदाता एक-एक करके आते रहे। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 16, 17 और 18 पर भी महिला मतदाताओं की लंबी कतार दोपहर में भी लगी रही। शाम को एक-दो करके मतदाता आते रहे। कुछ जगहों पर मतदाताओं के नाम सूची से कटने की शिकायत आम रही। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के दो बार सभासद रहे रवि पासवान का नाम मतदाता सूची से गायब था। राजगद्दी वार्ड निवासी परिवार की मुखिया संगीता देवी का नाम मतदाता सूची से गायब था जबकि उनके पति और बच्चों का नाम सूची में मौजूद था। मदिरा पाली खास गांव में कोटेदार रहे बब्बन यादव के परिवार के 12 सदस्यों का नाम मतदाता सूची से विलुप्त कर दिया गया था। डुमरी गांव निवासी शमशाद, बादल, सन्या सहित कई मतदाताओं का नाम सूची से गायब देख बीएलओ से नोकझोंक होती रही। सिरसिया नंबर एक गांव में 11:00 तक दो बीएलओ मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अखंड प्रताप सिंह से ग्रामीणों ने मामले की शिकायत भी की। डुमरी मतदान केंद्र पर अफजल का वोट दूसरा व्यक्ति देकर चला गया था। उसने मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा किया। बूथ संख्या 17 के पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय ने मतदाता को समझाकर शांत कराया और शाम को बुलवाया। रामेश्वर वार्ड निवासी 95 वर्षीय माहेश्वरी चौरसिया ने जनता इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








फाजिलनगर : दोपहर में कई बूथ दिखे खाली



फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों खासकर महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा। उन्होंने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए वोट की ताकत दिखाई। तेज गर्मी व कड़ी धूप के बावजूद महिला वोटरों के उत्साह में कमी नहीं आई। सुबह में भीड़ ज्यादा रही जो दोपहर में थोड़ी हल्की दिखी। दोपहर में कई बूथों पर मतदानकर्मी मतदाताओं का इंतजार करते रहे। दोपहर तीन बजे के बाद पुन: तेजी से वोट पड़ने शुरू हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही ने फाजिलनगर जूनियर हाईस्कृूल में बने बूथ पर जाकर मतदान किया।



तमकुहीराज : मतदाताओं में सुबह में दिखा ज्यादा उत्साह
यहां सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। जो दिन के 11 बजे तक बरकरार रहा। दोपहर 12 बजे के बाद यह उत्साह थोड़ा कम दिखा, जो दोपहर तीन बजे के बाद पुन: बढ़ना शुरू हो गया। बूथों पर मतदान करने वालों में महिलाएं ही ज्यादा दिखीं। युवा मतदाता पूरे जोश खरोश के साथ मतदान करने पहुंचे और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया। पहली बार मतदान करने आए राकेश कन्नौजिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने हर किसी को मतदान करना चाहिए। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता सुबह नौ बजे तमकुही नंबर एक पर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed