फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voting graph increased

Deoria News: जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे बढ़ता गया मतदान प्रतिशत

Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
voting graph increased
रुद्रपुर में बूथों पर महिला और पुरुषों वोटर जमे रहे मतदान कोफोटो- संवाद
हर दो घंटे बाद आ रहे मतदान प्रतिशत का रुझान देख गर्मी के तेवर पड़ गए फीके
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आए रुझान में पथरदेवा विधानसभा शुरू से रहा टॉप पर
देवरिया सदर विधानसभा का मतदान प्रतिशत रहा कम, दूसरे स्थान पर रहा रामपुर कारखाना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया लोकसभा का चुनाव सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ है। डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा पूरी टीम के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।
सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो पथरदेवा विधानसभा शुरू से टॉप पर रहा। सुबह नौ बजे पथरदेवा विधानसभा का मत प्रतिशत 14.53 प्रतिशत के करीब रहा, जो 11 बजे बढ़कर 29.67 प्रतिशत हो गया। यहां मतदाताओं को सूर्य की तपिश व उमस भरी गर्मी भी नहीं डिगा सकी। दोपहर एक बजे पथरदेवा विधानसभा का मतदान प्रतिशत 41.23 व शाम तीन बजे 49.2 प्रतिशत पहुंच गया। शाम होते-होते पथरदेवा का मतदान प्रतिशत वर्ष 2019 में जिले में हुए कुल मतदान प्रतिशत को छूने के करीब पहुंच गया। शाम पांच बजे पथरदेवा का मतदान 56.11 प्रतिशत के करीब रहा। शाम छह बजे यहां का मतदान 57.01 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इसी तरह देवरिया लोकसभा की देवरिया सदर सीट की बात करें तो सुबह नौ बजे 13.89, 11 बजे 27.5, एक बजे 38.15, तीन बजे 45.1, शाम पांच बजे 52.6 व शाम छह बजे 54.25 प्रतिशत ही रहा। सुबह में 11 बजे तक देवरिया सदर का मतदान प्रतिशत ठीक चला। इसके बाद सूर्य की तपिश ने मतदाताओं के पैर घरों से बाहर निकलने से रोक दिया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। देवरिया लोकसभा की पांच सीटों के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो पथरदेवा के बाद रामपुर कारखाना, तमकुही, फाजिलनगर का मतदान प्रतिशत देवरिया सदर से ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार मतदान प्रतिशत के आंकड़े
विधानसभा सात बजे नौ बजे एक बजे तीन बजे पांच बजे कुल मतदान प्रतिशत
तमकुहीराज 13.02 27.15 38.89 47.2 54 55.00
फाजिलनगर 13.11 27.56 39.89 47.6 53.55 54.77
देवरिया सदर 13.89 27.5 38.15 45.1 52.6 54.25
पथरदेवा 14.53 29.67 41.23 49.2 56.11 57.01
रामपुर कारखाना 14.35 28.85 40.09 47.64 54.55 55.65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed