फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Votes heavily at Agriculture Minister Surya Pratap shahi booth

UP Election 2022: कृषि मंत्री के बूथ पर जमकर बरसे वोट, आशुतोष के बूथ पर भी वोटों रही बढ़त

Wed, 09 Mar 2022 01:59 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Votes heavily at Agriculture Minister Surya Pratap shahi booth
कृषि मंत्री व पथरदेवा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के विधानसभा चुनाव में पथरदेवा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के गांव के मतदान केंद्र पकहां में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर वोट डाले है। इतना जरूर रहा है कि अन्य विधानसभा में भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशी के बूथ पर मतदान करने को लेकर लोगों में उत्साह कम रहा, जहां अधिकांश जगहों पर 60 प्रतिशत से कम ही वोट पड़े।

विज्ञापन

   
विधानसभा पथरदेवा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही के पैतृक गांव पकहां में पांच बूथ बनाएं गए थे।  यहां 2315 मतदाताओं में से 2270 मत पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी अंबरजहां के गांव पिपरा मदन गोपाल में चार बूथ थे, जहां 4587 मतदाता हैं, जिसमें 2592 मत पड़े। बसपा प्रत्याशी परवेज आलम के गांव करजहां में उनके बूथ पर 433 मत पड़े। जबकि सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का पैतृक गांव पिपराझाम, विधानसभा क्षेत्र कसया कुशीनगर जिले में है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर के सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू के पैतृक गांव देवगांव में तीन बूथ बनाए गए थे। जहां 29 सौ मतदाताओं के सापेक्ष 1637 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी पुरूषोत्तम नारायण सिंह के मतदान केंद्र श्री गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका परिसर में तीन बूथ थे, जहां 2499 मतदाताओं के सापेक्ष 1357 लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी रामसरन सिंह सैंथवार के बूथ महारानी लक्ष्मी यूपीएस नई बाजार पर बने चार बूथ थे। जहां 3690 मतदाताओं में 2228 लोगों ने मत डाला। जबकि भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने गांव डुमही में मतदान किया।
 
विधानसभा भाटपाररानी के बसपा प्रत्याशी अजय कुशवाहा के टड़वा में बूथ संख्या 93 पर 69 प्रतिशत, सपा प्रत्यशी डॉ. आशुतोष उपाध्याय के बेलपार पंडित बूथ संख्या 174 पर 60.12, कांग्रेस प्रत्याशी केशव चंद्र यादव के मल्हनी बूथ पर 63 तथा भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर कुशवाहा के गांव कुकुरघाटी बूथ पर 5645 मत में 3315 मतदाताओं ने मतदान किया, यानी 57 प्रतिशत वोट पड़े।

विधानसभा रामपुर कारखाना के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया के कुशहरी स्थित तीन बूथ पर 3390 मतदाता हैं, जिसमें 1971 वोट पड़े। बसपा प्रत्याशी पुष्पा शाही के गांव नौतन खास में दो बूथ पर 983 लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी शहला अहरारी के गांव हिरंदापुर में दो बूथ पर 1734 मत हैं, जिसमें 1125 लोगों ने मतदान किया।  वहीं सपा प्रत्याशी गजाला लारी सलेमपुर  विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हैं। विधानसभा बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के गांव बकुची के 1127 मतदाता में 857 लोगों ने मतदान किया।

सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के बरहज स्थित बूथ संख्या 263 पर 1047 मतदाता हैं, जिसमें 605 वोट पड़े। बसपा प्रत्याशी विनय तिवारी बंटी के बूथ संख्या 158 पर 362 मतदाताओं में 237 मत पड़े। विधानसभा सलेमपुर में सुभासपा के मनबोध प्रसाद भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के रौनीगंगा चक, कांग्रेस की दुलारी देवी पथरदेवा, भाजपा की विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया सदर, बसपा के राजेश भारती देवरिया विधानसभा के मतदाता हैं।


कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी कामरेड सतीश कुमार के गांव सोहनाग के दो बूथ पर दो हजार मतदाताओं में 978 लोगों ने मत डाला।विधान सभा रुद्रपुर भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश निषाद के लक्ष्मीपुर गांव के बूथ 4603 मत है। जिसमें 2702 मत पड़े है। कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के गांव कन्हौली बूथ पर 1834 में 930 वोट पड़े है। बसपा प्रत्याशी सुरेश तिवारी रनिहवां गांव के बूथ 4460 में 2273 वोट पड़े है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed