फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voterlist revision work start

युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम

Mon, 01 Nov 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
voterlist revision work start
डीएम ने राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को फार्म-6 बांटकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता पंजीकरण एवं पुनरीक्षण का शुभारंभ सोमवार को दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं में फार्म-6 बांटकर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डीएम ने कहा कि एक जनवरी 2022 तक अर्हता आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए फार्म-6 अवश्य भरें। निर्वाचन आयोग ने इस माह चार विशेष पुनरीक्षण अभियान की तिथियां निर्धारित की है। इसके तहत बीएलओ सभी आवश्यक प्रपत्र फार्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपलब्ध रहेंगे। वे इस दिन बूथों पर मतदाता सूची में नाम पंजीकरण कराने आने वाले अर्ह मतदाताओं को फार्म 6 उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जनसंख्या में लिंगानुपात एक हजार पुरुष के सापेक्ष 1013 महिलाएं है, जबकि मतदाता सूची में एक हजार पुरुष के सापेक्ष 812 महिला मतदाता हैं, इसके लिए महिलाएं जागरुक हों और अनुपात को आगे बढ़ाते हुए पुरुष के सापेक्ष मतदाता सूची में समानुपात रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कहा कि लोकतंत्र का प्रमुख आधार स्वस्थ व स्वच्छ मतदाता पर निर्भर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सभी लोग मतदान के प्रति जागरूक रहें। इस माह में 07, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण की चार तिथियां निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। दावे व आपत्तियां 20 दिसंबर तक निस्तारित की जाएगी। कार्यक्रम में दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कालेज, जीआईसी, डायट, पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने मतदाता के जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में शामिल रहे। इससे पहले डीएम का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश भारती ने बैज लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। संचालन छात्रा शिवांगी जायसवाल ने किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी। इस दौरान डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, गोविंद सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, डायट प्रवक्ता प्रसून कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, स्काउट-गाइड रमाकांत मिश्रा, विजय पांडेय, राकेश प्रकाश, एनसीसी कैडेट आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed