फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   voter list will be ready from today

डोर टू डोर गणना व सर्वेक्षण समाप्त, आज से तैयार होगी सूची

Thu, 12 Nov 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
voter list will be ready from today
डोर टू डोर गणना व सर्वेक्षण समाप्त, आज से तैयार होगी सूची
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा है। कर्मचारी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं। 176 न्याय पंचायतों में डोर टू डोर गणना और सर्वेक्षण का कार्य बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार से कंप्यूटर में नामों को फिड कर सूची तैयार करने का कार्य शुरू हो जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन पुनरीक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य के लिए जनपद के पांचों तहसील देवरिया सदर, बरहज, भाटपाररानी, रुद्रपुर, सलेमपुर में 1489 बीएलओ लगाए गए हैं। इसमें शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपाल आदि शामिल हैं। साथ ही 189 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें प्रधानाध्यापक, कृषि निरीक्षक व एडीओ को शामिल किया गया है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच व गणना तथा सर्वेक्षण का कार्य 12 नवंबर को समाप्त हो गया। अब 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक कंप्यूटर में नामों को फिड कर मतदाता सूची तैयार करने का कार्य होगा। छह दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 12 दिसंबर तक मतदाता सूची का निरीक्षण होगा। इस बीच सूची में नाम दर्ज कराने के लिए दावे व आपत्तियां की जा सकेंगी। इसके लिए फार्म भरना पड़ेगा। 13 से 19 दिसंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 20 से 28 दिसंबर तक पूरक सूची तैयार कर उसे मूल सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed