फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Voter cards were thrown from the back of the CO

सीओ आवास के पीछे फेंके मिले वोटर कार्ड

Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Voter cards were thrown from the back of the CO
सीओ आवास के पीछे फेंके मिले वोटर कार्ड।
सलेमपुर में सीओ कार्यालय के पीछे गुरुवार को मतदाता पहचान पत्र बिखरा हुआ मिला। वोटर आईडी कार्ड से बांसफोर के बच्चे खेल रहे थे। उधर से गुजरने वालों की नजर पड़ी तो लोगों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन


तहसील कैंपस में सीओ कार्यालय के पीछे बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा जर्जर भवनों की मरम्मत भी कराई जा रही है। सीओ कार्यालय के पीछे और तहसील कैंपस के अंदर सड़क पर बृहस्पतिवार को सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड बिखरे पड़े मिले। तहसील कैंपस में निवास करने वाले बांसफोड़ के बच्चे इससे खेल रहे थे।
विज्ञापन


तहसील से निकलने वालों ने यह नजारा देखा तो सूचना तहसीलदार को दी। कुछ देर बाद लेखपालों के साथ तहसीलदार पहुंचे और फेंके गए वोटर आईडी कार्ड को इकट्ठा कराया। इसमें बभनौली पांडेय, कुंडौली, भीखमछपरा, परान छपरा, बढ़या हरदो, सड़कड़ा आदि गांव के लोगों के वोटर आईडी कार्ड थे। वोटर आईडी कार्ड देखने में पुराने लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बबात तहसीलदार राहुलदेव भट्ठ ने बताया कि भवनों का मरम्मत का कार्य चल रहा है। हो सकता है किसी कर्मचारी रखा हो और मजदूरों ने उसे फेंक दिया हो। वोटर कार्ड पुराने लग रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed