फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   volley ball match won azamgarh

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना आजमगढ़

Thu, 28 Jan 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
volley ball match won azamgarh
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता बना आजमगढ़
विज्ञापन

रुद्रपुर। शिशु ज्ञान मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचलड़ी में वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ व खलीलाबाद के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने खलीलाबाद को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। निर्णायक मुकाबला बुधवार की शाम को हुआ।

पहला सेमीफाइनल एसजीएम पचलड़ी और आजमगढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 15-13 और 15-11 के अंतर से आजमगढ़ ने मैच को जीतकर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल आईपीपी रुद्रपुर व खलीलाबाद के बीच खेला गया। खलीलाबाद की टीम ने 15-10 और 15-8 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने 15-10 और 15-12 के अंतर खलीलाबाद की टीम को हराकर विजेता ट्राफी जीत ली। निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश सिंह व उद्धव गुप्ता ने निभाई। टूर्नामेंट के आयोजक प्रधानाचार्य सौरभ सिंह व शैलेंद्र मल्ल ने खिलाड़ियों व आगंतुकों का आभार जताया। अध्यक्षता क्रीड़ाध्यक्ष अमन पांडेय ने की। विजेता व उपविजेता टीम को मनोज सिंह ने शिल्ड प्रदान की। आजमगढ़ की टीम के खिलाड़ी इस्माइल अंसारी को मैन ऑफ द मैच व खलीलाबाद की टीम के खिलाड़ी तौफीक को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed