फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers were in a panic after seeing three drones flying together

Deoria News: एक साथ तीन ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में हड़कंप

Fri, 12 Sep 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers were in a panic after seeing three drones flying together
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के अजयपुरा-मरवट गांव के पूरब एक मकान के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे तीन ड्रोन दिखाई दिए। इससे ग्रामीणों में हड़कपं मच गया। देखते ही देखत वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। करीब 30 मिनट तक ड्रोन गांव में उड़ते रहे। जानकारी होने पर पुलिस ने जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रभूषण सिंह के मकान के पास दक्षिण, उत्तर और पश्चिम में तीन ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। इसे देखकर लोग शोर मचाने लगे। जानकारी होने पर आसपास के लोग भी जुट गए। ड्रोन लोगों की छतों से काफी नजदीक से उड़ रहे थे।
विज्ञापन

गांव में दिखाई दिए ड्रोन को लोग कुछ जगहों की घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। जबकि कुछ लोग गांव के अगल-बगल से ही उड़ाए जाने की बात कह रहे हैं।
ड्रोन को लेकर पूर दिन गांव में चर्चा रही। प्रभारी थानाध्यक्ष मदनपुर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ड्रोन की सूचना मिली है। पता कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed