फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers took accountant hostage, one in custody

Deoria News: लेखपाल को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, एक हिरासत में

Wed, 19 Feb 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 19 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers took accountant hostage, one in custody
बरहज। क्षेत्र के भीखमपुरा गांव में मंगलवार को एक लेखपाल को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी होने पर तहसील में खलबली मच गई। एसडीएम अंगद यादव मय फोर्स पहुंच गए। मौके पर पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। भीखमपुरा गांव में हलका लेखपाल आशुतोष ऑनलाइन सर्वे कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग लेखपाल को बंधक बनाते हुए बवाल काटने लगे। सूचना पर एसडीएम अंगद यादव, तहसीलदार महेन्द्र मोहन मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। लोगों के अनुसार मौके पर अधिकारियों को भी नाराज कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के समझाने-बुझाने और सख्ती के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया। लेखपाल को बंधक बनाने की वजह लोग गलत सर्वे किया जाना बता रहे हैं। जबकि कुछ लोग बवाल काटने वालों को नशे में धुत होना बता रहे हैं। एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा लेखपाल को बंधक बनाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed