फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers reached tehsil in case of death due to electrocution

Deoria News: करंट से मौत मामले में तहसील पहुंचे ग्रामीण

Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached tehsil in case of death due to electrocution
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन सरदार पटेल नगर घुसा निवासी अमित कुमार (18) वर्ष पुत्र कमलेश कुमार की मौत के बाद गांव के अन्य लोग भी दहशत में हैं। मंगलवार की सुबह एक दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार अलका सिंह से मुलाकात की। विद्युत निगम के द्वारा काटे गए केबल को ठीक कराने की मांग करते हुए कहा कि उनके घर में भी केबल काटकर छोड़े गए हैं, कहीं तार में करंट न आ जाय। इसको लेकर हम लोग रात भर चैन की नींद नहीं सोए हैं। मामला को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को फोन कर लोगों की समस्या को तुरंत दूर कराने को कही। अपनी समस्या लेकर तहसील पहुंचे राधिका, अदालत, जवाहर, पवन साहनी, नंदलाल, दुखनी देवी, मनोज, विजयी आदि उपभोक्ता ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले विभाग ने उन्हें अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड पर निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने की बात कह घर- घर कनेक्शन लगा दिया था। उस वक्त हम लोगों को यह नहीं बताया गया कि इसका बिल भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed