{"_id":"69541140ff5631bb6c029c2d","slug":"villagers-furious-over-irregularities-in-voter-list-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171356-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण
Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। विकास खंड के मुसैला बुजुर्ग के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दूसरे विकास खंड के मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाने और पात्र स्थानीय मतदाताओं के नाम न होने से नाराजगी जताई।
मंगलवार को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मतदाता सूची को जल्द दुरुस्त कराने तथा दोषी बीएलओ को हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मुसैला बुजुर्ग की मतदाता सूची में भागलपुर ब्लॉक के देउबारी, भलुअनी ब्लॉक के खुखुंदू तथा सलेमपुर ब्लॉक के राजस्व ग्राम धनौती के मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए हैं, जबकि इन सभी मतदाताओं के नाम उनके मूल गांवों की मतदाता सूची में पहले से दर्ज हैं। इससे स्थानीय स्तर पर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव की वे विवाहित बेटियां, जिनका विवाह होकर वे अपने ससुराल जा चुकी हैं, उनके नाम भी अब तक मतदाता सूची से नहीं हटाए गए हैं। वहीं, कई पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, जिससे उन्हें अपने मताधिकार से वंचित होने का खतरा है।
एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुनते हुए पूरे मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पत्रक देने वालों में मोहन प्रसाद, रामप्रताप यादव, राजकुमार गौड़, सत्यप्रकाश यादव, मुकेश शर्मा, संतोष दूबे, दिलीप भारती, मनीष भारती, संदेश दूबे, सतेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, विकास कुशवाहा, कपिलदेव यादव, रामनक्षत्र यादव, अशोक विश्वकर्मा मौजूद रहे।