{"_id":"695c08131bd8288d160dc2d5","slug":"villagers-forced-to-drink-contaminated-water-for-five-months-deoria-news-c-208-1-deo1009-171890-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पांच माह से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पांच माह से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर
Tue, 06 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। गैस पाइप के चलते कई जगह जल निगम की मेन पाइप सहित अन्य सहायक पाइप भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पांच माह से 200 घरों की जल आपूर्ति बाधित है। इससे गांव के लोग दूषित जल पीने को मजबूर हैं।
सदर विकास खंड के पैकौली में करीब पांच माह पहले गैस पाइप डालने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरू हुआ था, जिससे जल निगम की पाइप कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 200 घरों की जल आपूर्ति बंद हो गई। अभी कुछ ही घरों में जल निगम का पानी पहुंच रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप डालने के बाद गड्ढे भर दिए। पानी लीकेज होने के बाद जब गांव के लोगों ने कार्यदायी संस्था को पानी के लीकेज की समस्या बताया तो जल निगम को अवगत कराने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिए। पैकौली गांव के वीरेंद्र कुंवर ने बताया की पाइप की मरम्मत कर सप्लाई चालू किया जाए, जिससे गांव वालों को शुद्ध जल मिल सके। इसके लिए हम लोगों ने कई बार विभाग को सूचना दिया है। पैकौली टोला बगही के विजय निषाद ने बताया की हम लोगों को जल निगम का पानी पीने को मिलता था।
पाइप लाइन टूटने से मजबूरी में नल का पानी पी रहे हैं। इस मामले में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अखिल आनंद ने बताया कि बजट बनाकर शासन को भेजा गया है।