{"_id":"61cdf5e34ddb8b2a995fb3b3","slug":"villagers-aproached-police-station-in-murder-case-deoria-news-gkp421895655","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

गौरी बाजार। तीन दिन पहले बैतालपुर क्षेत्र के भगुआं के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद युवक के शव के मामले में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गौरी बाजार थाने पहुंचे। चचेरे भाई ने एक महिला के खिलाफ हत्या कराकर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी आशीष राय (24) के मोबाइल पर महुआडीह थाना क्षेत्र के एक महिला का फोन आया। वह घर से 26 दिसंबर की शाम सात बजे वह उस महिला से मिलने महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह रसौली के ग्राम प्रधान के भतीजे ने परिजनों को बताया कि आशीष राय का शव बैतालपुर क्षेत्र के भगुआ गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर देखा गया है। परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की शिनाख्त की। शव के पास से ही मोबाइल भी मिला। परिजनों ने साक्ष्य के तौर पर मोबाइल अपने पास रख लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों के साथ चचेरे भाई अरविंद राय गौरी बाजार थाने पहुंचे। उन्होंने एक महिला के विरुद्ध नामजद तहरीर देते हुए हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।