{"_id":"63cadb95ffa03804b303f5ab","slug":"vijay-name-not-add-in-parivar-register-yet-deoria-news-gkp4649499166-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आदेश के बाद भी परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ विजय का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आदेश के बाद भी परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ विजय का नाम
विज्ञापन
आदेश के बाद भी परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ विजय का नाम
एडीओ पंचायत पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप, शिक़ायत
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। पिपरा देवराज गांव में एसडीएम के आदेश के बाद भी परिवार रजिस्टर में विजय का नाम दर्ज नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत डीपीआरओ से की है।
भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी विजय प्रताप सिंह के पिता रामअशीष उर्फ तूफानी की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद पट्टीदार प्रधान ने लेखपाल और सचिव की मदद से वरासत पर धोखे से अपना व परिजनों का नाम दर्ज करा लिया। इसकी जानकारी के बाद विजय अपने मामा अक्षयवर व गांव के सहयोगियों के साथ एसडीएम से मिल न्याय की गुहार लगाई। शिकायत सही मिलने पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने तत्कालीन लेखपाल अमजद अली को निलंबित कर विजय का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने को कहा था। साथ ही एसडीएम ने दोषी ग्राम प्रधान व उसके परिजनों पर धोखाधड़ी आदि का केस दर्ज कराया था।
एसडीएम के निर्देश पर गांव में दो बार हुई बैठक
एसडीएम के निर्देश पर गांव में दो बार बैठक की गई। इसमें सभी सदस्यों व ग्रामीणों ने विजय को असली वारिस बताते हुए परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की अपील की। बैठक में निर्णय के बाद सचिव ने विजय का नाम दर्ज करने का प्रस्ताव एडीओ पंचायत को सौंप दिया। इसके बावजूद एडीओ पंचायत की लापरवाही के चलते विजय का नाम दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीपीआरओ से की है। एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सचिव को नाम दर्ज करने के लिए कहा गया है। एक-दो दिनों में विजय का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज हो जाएगा।