{"_id":"63d4f117bb9d1c4d9747d15f","slug":"vijay-expressed-gratitude-to-his-colleagues-for-getting-his-name-registered-in-family-register-2023-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज: कागज को चूमते ही छलक पड़े खुशी के आंसू, दर-दर की ठोकर खा रहे थे विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज: कागज को चूमते ही छलक पड़े खुशी के आंसू, दर-दर की ठोकर खा रहे थे विजय
Sat, 28 Jan 2023 03:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Jan 2023 03:37 PM IST
सार
पिता की मौत के बाद सरकारी कागज में हेराफेरी कर विजय को वरासत से बेदखल करने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज होने के बाद विजय ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विजय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के पिपरा देवराज गांव निवासी विजय प्रताप सिंह का नाम आखिरकार परिवार रजिस्टर में दर्ज हो गया। ग्राम सचिव ने ब्लॉक पर शुक्रवार को जब परिवार रजिस्टर की नकल दी तो विजय की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। कागज में अपना नाम देख विजय की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मदद के लिए शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
भटनी के पिपरा देवराज गांव निवासी विजय प्रताप सिंह के पिता रामअशीष उर्फ तूफानी की मौत हो चुकी है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद पट्टीदार प्रधान ने लेखपाल और सचिव की मदद से वरासत पर धोखे से अपना व परिजनों का नाम दर्ज करा उनकी जमीन हड़प ली। इसकी जानकारी के बाद विजय ने अपने मामा अक्षयवर व गांव के सहयोगियों के साथ एसडीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत सही मिलने पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर ने लेखपाल अमजद अली को निलंबित कर विजय का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही एसडीएम ने ग्राम प्रधान व उसके परिजनों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया। एसडीएम के आदेश पर गांव में दो बार बैठक की गई। उसमें सभी सदस्यों व ग्रामीणों ने विजय को असली वारिस बताते हुए परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने की अपील की। बैठक में निर्णय के बाद सचिव ने विजय का नाम दर्ज करने का प्रस्ताव एडीओ पंचायत को सौंप दिया। एडीओ की सहमति के बाद ग्राम सचिव ने शुक्रवार को विजय का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विजय बोले, धन्यवाद अमर उजाला
पिता की मौत के बाद सरकारी कागज में हेराफेरी कर विजय को वरासत से बेदखल करने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज होने के बाद विजय ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। कहा कि सच की लड़ाई में अमर उजाला ने अपनी खबर से लड़ने की हिम्मत दी।
सलेमपुर एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि विजय प्रताप सिंह का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है। इसी को आधार बनाकर खतौनी में भी विजय का नाम दर्ज हो जाएगा।
सलेमपुर एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि विजय प्रताप सिंह का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है। इसी को आधार बनाकर खतौनी में भी विजय का नाम दर्ज हो जाएगा।