{"_id":"623dfe4694e4df1d761bde54","slug":"vigilance-team-raided-barhaj-railway-station-deoria-news-gkp431069067","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहज रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहज रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पहुंची रेलवे की विजिलेंस टीम ने आरक्षण काउंटर पर छापा मारा। टीम में शामिल अधिकारी कार्यालय का दरवाजा बंद कर सघन जांच करने के बाद कुछ दस्तावेज साथ ले गए।
विजिलेंस इंस्पेक्टर संत कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करीब डेढ़ बजे बरहज रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम के सदस्यों ने आरक्षण कार्यालय में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। काउंटर पर आरक्षण टिकट के लिए खड़े लोग कुछ भी समझ नहीं पा रहे थे। अधिकारी आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव से टिकट के बारे में पूछताछ करने में जुट गए।
सन्नी, मोहरा के संतोष तिवारी, जरार रमन के सतीश, संदीप आदि का कहना था कि सिविल ड्रेस में आए लोगों ने दरवाजा बंद करने के साथ खिड़की पर तख्ती लगा दी थी। टिकट के लिए हो-हल्ला मचाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। करीब साढ़े तीन बजे तक जांच के बाद टीम बाहर निकली। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि अनियमितता की शिकायत पर तत्काल और आरक्षण टिकट, कैश मेमो आदि का मिलान किया गया है।