{"_id":"603a8cc38ebc3ee9584b1ce2","slug":"video-viral-of-demanstrating-fire-arm-deoria-news-gkp386459498","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ खुलेआम युवक ने किया असलहे का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ खुलेआम युवक ने किया असलहे का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश सरकार असलहों के प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। अब पंचायत चुनाव नजदीक है और पुलिस असलहा जमा कराने में जुटी हुई है। शादी समारोह में फायरिंग और सड़क पर खुलेआम असलहा नहीं लहराया जा सकता है पर, बरहज थाना क्षेत्र का एक मामला पुलिस के अफसरों के पास ऐसा पहुंचा है। एक युवक फिल्मी स्टाइल में पिस्टल को तान कर खुलेआम आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पिस्टल का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है। इसकी शिकायत किसी ने आईजी रेंज गोरखपुर से की है। युवक का फोटो भी अफसरों को भेजा गया है। फोटो को देखने से प्रतीत होता है कि युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की तैयारी में है। इससे साफ जाहिर होता है कि युवक के मन पुलिस का खौफ नहीं है। जबकि पुलिस पंचायत चुनाव के कारण एक-एक असलहों पर नजर रखने का दावा कर रही है। सभी असलहों को चुनाव के पहले जमा करने की तैयारी में है। लेकिन कुछ असलहाधारी पुलिस की मिलीभगत से मनमानी करने पर उतारू हैं।
असलहे का प्रदर्शन करने पर रोक है। इस मामले की जांच के लिए संबंधित एसओ को निर्देश दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश सिंह यादव, सीओ