{"_id":"61a70ea8bfc99d725552ef92","slug":"video-viral-brick-carrying-students-salempur-news-gkp4182231179","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का ईंट ढोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का ईंट ढोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों का ईंट ढोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लार। ब्लॉक के पटखौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का ईंट ढोते मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में छात्रों के हाथों में एक महिला ईंट देते नजर आ रही है। उसे विद्यालय का रसोइया बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है। अभिभावक अपने पाल्यों के हाथों में ईंट देख सकते में हैं। उधर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है।
ब्लॉक के पटखौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल कराई गई थी। नींव से ईंट निकाल कर विद्यालय के पीछे रखा गया था। मंगलवार को एक महिला रखे गए ईंट को छात्रों से ढुलवा रही थी। महिला विद्यालय की रसोइया बताई जा रही है। इसका वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हम तो अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं। पर यहां उसके बदले ईंट ढुलवाई जा रही है। यह घोर लापरवाही है। दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में हेडमास्टर रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि ईंट को रसोइया से विद्यालय प्रांगण में रखने को कहा गया था। बच्चे भी ढोने लगे जबकि उन्हें ईंट ढोने से मना किया गया। उधर, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने बताया कि छात्रों से ईंट ढुलवाना लापरवाही है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में भी छात्र से अनाज की बोरी ढुलवाते शिक्षक का फोटो हुआ था वायरल
लार। रामनगर के प्राथमिक विद्यालय में भी कक्षा पांच के छात्र से अनाज की बोरियां ढुलवाते एक शिक्षक का फोटो वायरल हुआ था। ऊंची पहुंच के कारण शिक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई थी। सिर्फ स्पष्टीकरण लेकर उस समय के खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को खत्म कर दिया था।