{"_id":"67c74c65d29f1bd17c0f3cc8","slug":"video-of-lekhpal-taking-bribe-goes-viral-clarification-sought-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-148505-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को एक लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने लगा। एसडीएम अंगद यादव ने वीडियो का संज्ञान में लेते हुए लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। उचित जवाब न देने पर उन पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
वायरल वीडियो में एक शख्स, जिसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। वह पांच-पांच सौ के आठ से दस नोट गिनते दिखाई दे रहा है। इसे लेखपाल लेकर अपनी जेब में रख रहे हैं। वायरल वीडियो में रुपये गिनने वाले शख्स से लेखपाल पैसों की और डिमांड करते हुए ‘और दो, व्यवस्था बना रहे हैं...कहते दिखाई दे रहे हैं।
जवाब में शख्स अधिक पैसे देने में असमर्थता जता रहा है। लेखपाल का रिश्वत लेने का वायरल वीडियो चर्चा में है। बताया जा रहा है कि किसी कार्य को कराने के लिए लेखपाल ने 10 हजार रुपये की मांग की है। वायरल वीडियो में दिखने वाला शख्स पांच हजार रुपये गिनते हुए शेष पैसे देने में असमर्थता जता रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब न देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।