फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Video of dangerous stunts by youths in Chhoti Gandak goes viral

Deoria News: छोटी गंडक में युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Wed, 03 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Video of dangerous stunts by youths in Chhoti Gandak goes viral
छोटी गंडक नदी में नहाते युवक। 
तरकुलवा। बालपुर श्रीनगर गांव के पास छोटी गंडक नदी में आसपास के युवा बिना सुरक्षा इंतजाम के बांस और रस्सी के सहारे नदी के गहरे पानी में खतरनाक स्टंट करते देखे जा सकते हैं। स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। यह मौज-मस्ती कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

छोटी गंडक नदी के बालपुर श्रीनगर घाट के आसपास कई जगह गहराई है। आसपास के गांव के युवा गर्मी से राहत के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। युवक नदी के किनारे हरे पेड़ों और बांस-बल्ली की सहायता से अस्थायी झूले तैयार कर रहे हैं। इन झूलों की मदद से वे ऊंचाई से नदी में छलांग लगाकर स्नान के साथ-साथ मनोरंजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि नदी कई जगहों पर गहरी है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में युवाओं का स्टंट बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीण बताते हैं कि गर्मी की तपिश ज्यों-ज्यों बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस नदी में युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। कई बार समझाने के बावजूद युवा जोखिम से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से नदी घाटों पर निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। कुछ युवाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर यहां पहुंचे हैं और दोस्तों के साथ मस्ती और गर्मी से राहत के लिए नदी में छलांग लगा रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, राम ईश्वर यादव, मुलायम यादव, पूर्व प्रधान सुरेश सिंह, रामनयम सिंह, रामप्रवेश सिंह आदि ने बताया कि कई बार युवाओं को नदी में जोखिम भरे तरीके से नहाने और स्टंट करने से मना किया गया है, मगर वे मानने को तैयार नहीं हैं।

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भेज कर आवश्यक कार्रवाई दी जाएगी। युवाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed