{"_id":"69501b665c4539b0aa05d83a","slug":"video-of-a-dancer-being-forced-to-dance-at-gunpoint-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171120-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तमंचे के बल पर नर्तकी को नचाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तमंचे के बल पर नर्तकी को नचाने का वीडियो वायरल
Sat, 27 Dec 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव में आयोजित छठिहार कार्यक्रम में चल रहे आर्केस्ट्रा के दौरान तमंचे के बल पर नर्तकी को नचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दो युवक स्टेज के पास तमंचा लहराते हुए नर्तकी पर डांस के लिए दबाव बनाते नजर आ रहे हैं।
किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
कोतवाली क्षेत्र के हिछौरा लाला गांव में बृहस्पतिवार को राजा प्रसाद के घर छठियार का कार्यक्रम था, जिसमें रात को आर्केस्ट्रा पार्टी का डांस भी हो रहा था।
विज्ञापन
नाचने के दौरान गांव के बगल के रहने वाला ठेंगवल ग्यास गांव निवासी किशन प्रसाद तमंचा निकालकर नर्तकी को दिखाते हुए नचाने लगा, जिसका गांव के एक युवक ने वीडियो बना लिया। जब इसकी जानकारी युवकों को हुई तो उसके मोबाइल से वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि आरोपितों ने वीडियो बनाने वाले युवक को कार्यक्रम स्थल से उठाकर चाकू की नोक पर वीडियो डिलीट करने की बात कही। डिलीट नहीं करने पर पिटाई भी की। इसके बाद उसने डायल 112 नंबर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया।
शनिवार की देर शाम ठेंगवल ग्यास गांव के और हिछौरा लाला गांव के एक-एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की गई है। वीडियो को साक्ष्य मानकर कार्रवाई होगी।