{"_id":"68014e75570d8eb63609b6b4","slug":"victims-family-started-receiving-threats-pressure-to-withdraw-the-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-151768-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीड़िता के परिवार को मिलने लगी धमकी, केस वापस लेने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीड़िता के परिवार को मिलने लगी धमकी, केस वापस लेने का दबाव
Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यौन शोषण पीड़िता को केस वापस करने के धमकी मिलने लगी है। आरोपी के परिवार से डरी सहमी पीड़िता ने बृहस्पतिवार की सुबह अपने अधिवक्ता को फोन कर आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने 26 अप्रैल को आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया पर केस दर्ज कर लिया है, मगर 22 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
आरोप है कि छह अप्रैल को सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जिला पंचायत सदस्य का पति मनोज कन्नौजिया रिश्ते की 17 वर्षीय बहन को इलाज कराने चार पहिया वाहन से देवरिया ले गया। रास्ते में टॉफी में नशीली दवा खिलाकर उसके साथ देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में यौन शोषण किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शुरू से ही इस मामले में पुलिस शुरू से ही टालमटोल करती रही। आलम यह है कि केस दर्ज होने के 22 दिन बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता को आरोपी की बहन ने फोन कर केस वापस करने के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि केस वापस कर नहीं करोगी तो अंजाम गंभीर होगा।
धमकी से सहमी किशोरी ने उच्च न्यायालय के अपने अधिवक्ता को फोन कर आपबीती सुनाई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आकाश फाइल फोटो