{"_id":"659065efbd0dd156e6089616","slug":"vice-chancellor-conducted-surprise-inspection-of-nodal-centre-examination-centers-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16385-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुलपति ने नोडल सेंटर, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुलपति ने नोडल सेंटर, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Sun, 31 Dec 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को विद्यालय परिवार ने स्मृति चिह्न पदान किया।
भाटपाररानी। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शनिवार को मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज में बने परीक्षा नोडल सेंटर तथा रामचंद्र उपाध्याय पीजी काॅलेज धनौती-भाटपाररानी, राजेंद्र बाबू पीजी काॅलेज बनकटिया दूबे में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कुलपति बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी के चल रहे रजत जयंती के समापन समारोह में शामिल होने जा रही थीं।
रामचंद्र उपाध्याय पीजी काॅलेज धनौती में सेमेस्टर परीक्षा चल रही थी, इस दौरान कुलपति ने परीक्षा कक्ष में पहुंचकर परीक्षा की शुचिता जांची। कंट्रोल रूम में सीसी कैमरा व सीडीआर का निरीक्षण किया। राजेंद्र बाबू पीजी काॅलेज बनकटिया में लैबों का निरीक्षण किया। परीक्षा की शुचिता को लेकर निर्देश दिया।
परीक्षा के नोडल सेंटर, मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज, भाटपाररानी पहुचीं कुलपति ने उत्तर पुस्तिका वितरण व संग्रह किए जाने की प्रणाली के विषय में जानकारी ली। परिसर में स्थित तक्षशिला ग्रंथालय का भी निरीक्षण किया।