फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Vibhor to see Shri Krishna-Rukmini marriage

Deoria News: श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह देखकर विभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 28 Apr 2023 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vibhor to see Shri Krishna-Rukmini marriage
-जय श्रीकृष्ण के नारों से गूंजा पूरा पंडाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। श्री चिरंजी ब्रह्म सेवा समिति सोंदा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास डॉ. श्याम सुंदर पराशर ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह प्रसंग पर चर्चा करते हुए कहा कि विदर्भ देश का राजा भीष्मक अपनी पुत्री रुक्मिणी का विवाह श्रीकृष्ण से बैर वश शिशुपाल से करना चाहता था। शादी की तिथि भी निर्धारित हो गई। जब इस बात की खबर रुक्मिणी को लगी तो बहुत दुखी हुईं। चूंकि रुक्मिणी काफी दिनों से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुनकर उनसे अंदर ही अंदर प्रेम करने लगी थीं।
उन्होंने मन में ही ठान लिया था कि मैं विवाह श्रीकृष्ण से ही करूंगी। दरबार के एक विद्वान पंडित को बुलाया और उनको एक पत्र दिया कि जल्दी जाकर श्रीकृष्ण को यह पत्र पहुंचा दो।
विज्ञापन

पत्र में रुक्मिणी ने भगवान से विनती करते हुए लिखा था कि हे प्रभु मैंने जन्म से ही आपको पति के रूप में वरण कर लिया है। मेरे पिता के न चाहने पर भी मेरे भाई ने मेरी शादी शिशुपाल से करने का निर्णय ले लिया है। एक दिन पहले घर से थोड़ी दूरी पर स्थित गिरजा देवी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा करने का प्रावधान है। उसी समय आप आकर मेरा हरण कर लें और मेरे साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी की दुविधा समझते हुए उनका हरण किया। कथा के दौरान केशव मिश्र, संजय शंकर मिश्र, अनिल मिश्र, रविप्रकाश मिश्र छोटे, दीपक मिश्र, चंदन, गुल्लू मिश्र, हेमवंती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed