फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   vender abscond with empty gas cylinder and cash

दस लोगों से खाली सिलिंडर, नकदी लेकर वेंडर फरार

Thu, 16 Sep 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
vender abscond with empty gas cylinder and cash
दस लोगों से खाली सिलिंडर, नकदी लेकर वेंडर फरार
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय चौराहा स्थित गैस एजेंसी के वेंडर ने कई महिलाओं से सिलिंडर और रुपये लेकर फरार हो गया। महिलाओं ने गैस एजेंसी पहुंचकर विरोध जताया। बुधवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विशुनपुर कला का एक युवक गैस एजेंसी पर काम करता है। वह घरों तक गैस सिलिंडर पहुंचाता है। पिछले सप्ताह क्षेत्र के ही माधोपुर गांव की आशा देवी, लखी देवी, सुभावती देवी, उषा देवी, रमाकांत, रामधारी आदि से गैस डिलिवरी के नाम पर एक-एक हजार रुपये और खाली टंकी ले लिया। एक महिला से गैस कनेक्शन के नाम पर 2500 रुपये ले लिया। उसके बाद लोग इंतजार करते रह गए। मगर वह लौट कर गांव नहीं गया। बुधवार दोपहर महिलाओं ने गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर नाराजगी जताई। उसके बाद थाने पर जाकर महिलाओं ने संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसी प्रबंधक अशोक सिंह ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने तक संस्थान पर नहीं थे। इस मामले में शिकायत लेकर महिलाएं आई थीं। उनसे मामले की जानकारी मिली है। वेंडर के घर पर ताला बंद है। परिवार के साथ वह फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed