{"_id":"69a1ee0fc3074ecd3d009819","slug":"vehicles-will-soon-run-at-full-speed-on-the-bridge-50-villages-will-get-speed-deoria-news-c-208-1-deo1035-175922-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुल पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन 50 गांवों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुल पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन 50 गांवों को मिलेगी रफ्तार
Sat, 28 Feb 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। भरौटा में खनुआ नदी पर 206.97 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस पुल के नौ पिलर तैयार हो गए हैं। स्लैब के लिए सरिया बांधने का काम चल रहा है।
मार्च में पुल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे देवरिया और कुशीनगर जिले के करीब 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
देवरिया-कुशीनगर जिलों के बॉर्डर पर भरौटा गांव में खनुआ नदी पर पुल निर्माण की मांग क्षेत्रीय लोग लंबे अरसे से कर रहे थे। पुल के अभाव में बरसात के मौसम में लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 15-20 किमी सफर तय करना पड़ता था। जिससे समय काफी बर्बाद होता था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सूर्य प्रताप शाही की पहल पर भरौटा गांव में खनुआ पुल पर 206.97 लाख के पुल को शासन ने मंजूरी दी। जिसका उन्होंने 15 जनवरी को शिलान्यास किया था। इस पुल के बन जाने से भरौटा, सिसवा, मूडीकटवा, सिसवा, फरनहा, महुआपाटन, नारायणपुर, सोहनरिया, हरैया, अमवा, नरहरपट्टी, बेलही, बसंतपुर, पहाड़पुर, देउरवा, मार्कंडेय, पिपरहिया, कनकपुरा, चिउटहा सहित लगभग 50 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा।